शब्बीर अहमद, भोपाल/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की कसरावद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सचिन यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वार रूम का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव मार्च 2027 में संभावित है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी अभी से रणनीतिक तैयारियों में जुट गई है और इसी रणनीति के तहत मध्य प्रदेश के युवा विधायक सचिन यादव को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

