पंचायती चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) कोर कमेटी की बैठक, जत्थेदार से करेंगे मुलाकात, धान की खरीद को लेकर दिया अल्टीमेटम की कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में पंचायती चुनावों से लेकर मंडियों में धान की फसल की खरीद में हो रही देरी को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक के बाद अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब में एक केस की सुनवाई चल रही है, जिसके संबंध में अकाली दल के अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने स्पष्टिकरण दिया है.
दलजीत चीमा ने बताया कि 11 सदस्यीय कमेटी अब अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर के नेतृत्व में मुलाकात करेगी. इसके संबंध में जत्थेदार से समय मांगा गया है. चीमा ने कहा कि मंडियों में धान की फसल के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन लिफ्टिंग नहीं हो रही है. राज्य सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.

राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी किसान सड़कों पर भटक रहे हैं. शैलर मालिक भी संतुष्ट नहीं हैं. शिरोमणि अकाली दल ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अगले 72 घंटों में किसानों की फसल की खरीद नहीं की तो वे भी किसानों के हक में प्रदर्शन करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की फसल खरीदने में सक्षम नहीं है तो उन्हें सत्ता छोड़ देनी चाहिए.
- दिवाली पर CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से की 4 खास अपील, जानिए आपके लिए क्या कहा
- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM और देश का PM’, वारिस पठान का बड़ा दावा, BJP-SP पर साधा निशाना
- India vs New Zealand 3rd ODI: कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और वेन्यू
- दीपावली-छठ पर औरंगाबाद में रूट डायवर्जन, रमेश चौक से गांधी मैदान तक 5 दिन नो-एंट्री, 13 चौराहों पर 128 जवान तैनात
- दिवाली के दिन राजस्थान BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, चार बार विधायक और एक बार रहे थे सांसद
