अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने शिरोमणी अकाली दल (SAD) के नेता नछत्तर सिंह को रंजीत एवेन्यू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह अपने दोस्तों के साथ एक निजी रेस्टोरेंट में कॉफी पी रहे थे। यह कार्रवाई तरनतारन पुलिस की ओर से की गई है।
सूत्रों के अनुसार, नछत्तर सिंह पर तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, कानून-व्यवस्था में दखलअंदाजी और पुलिस पर धौंस जमाने और पक्षपात के आरोप लगाने का केस दर्ज है।
आरोप है कि चुनाव वाले दिन नछत्तर सिंह की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह SSP तरनतारन से बहस करते और पुलिस की धक्केशाही का आरोप लगाते नजर आ रहे थे।

पुलिस ने इन वीडियो और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पहले ही FIR दर्ज की थी। उसी केस के तहत आज गिरफ्तारी की गई। वहीं अकाली दल ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और जल्द ही प्रतिक्रिया देने की बात कही है। मामले ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया हैं।
- पंजाब में लोगों की बल्ले बल्ले….इस महीने मिलेंगी छुट्टियां ही छुट्टियां
- IPL 2027 Trade: हार्दिक पांड्या PBKS में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह को MI लेने पर सहमत, जल्द हो सकता है ऐलान
- CG News : दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
- PoK में गृहयुद्ध से हालात ! मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी से तनाव
- महादलित बस्ती में दीपावली मनाने वाले थे सीएम सम्राट चौधरी, आखिरी समय में कार्यक्रम रद्द होने से निराशा
