प्रवीण कुमार, हिसार : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार में भजन संध्या युग निर्माण का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी श्रेया भारती ने बताया कि यदि युग निर्माण करना है तो सबसे पहले मानव का निर्माण करना होगा। जब मानव बदलेगा तो ही विश्व बदलेगा।
इस समाज की दशा बदलने के लिए मानव की दिशा की बदलनी होगी। मानव के हृदय धरातल पर चेतना की जाग्रति का बिगुल बजाना पड़ेगा और यही आंतरिक चेतना जाग्रति की क्रांति कहलाती है। युग निर्माण भजन संध्या में देश भक्ति के भजनों की गूंज से सिर्फ यूनिवर्सिटी को ही नहीं बल्कि पूरे हिसार को देश भक्ति के रंग में रंग दिया गया।

साध्वी ने कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए आत्म उत्थान और अपनी आत्मा के साथ जुडऩा होगा, तभी निस्वार्थ भावना जन्म लेगी। करुणा, प्रेम, सौहार्द जीवन में आएगा। अपनी आत्मा को उस परमात्मा के साथ कनेक्ट करना होगा। क्योंकि आत्म तत्व ही हमारे अंदर निस्वार्थ भावनाओं को, प्रेम को, दया को और समझ को पैदा करता है।
- जनता ही मेरी नेता, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार बोले- वोट की नहीं, व्यवस्था बदलने की राजनीति करने आया हूं
- Yami Gautam की ‘Nayyi Navelli’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें फिल्म का रनटाइम
- जमीन भी सरकार की और पैसा भी सरकार का! ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने किया बड़ा खेला, DPRO पर 5 लाख की घूस लेने का आरोप
- शराब घोटाले पर सियासत: सांसद संतोष पांडेय ने कहा- भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई राज्य की भारी लूट, कांग्रेस कार्यालयों को किया जाए राजसात
- Breaking: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

