अजय सैनी, भिवानी. केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी ने नगरपालिका कर्मचारी आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगों का तुरंत समाधान करने की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में ऑल इंडिया यूनाईटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के भिवानी जिला सचिव कामरेड राजकुमार बासिया ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी अपनी जायज व न्याय संगत मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं, जिस की वजह से शहर में सडक़ों पर कुड़े के ढेर लग चुकें हैं। कई जगह तो आधी से ज्यादा सडक़ पर कुड़ा फैल चुका है और उसमें पशु मुंह मार रहे हैं। जगह जगह गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ये सब सरकार की नाकामियों का ही नतीजा है, जिस का खामियाजा भिवानी सहित तमाम हरियाणा की जनता भुगतने के लिए मजबूर है।
उन्होने कहा कि अगर समय रहते इन की मांगों पर सरकार ने संज्ञान लिया होता तो कर्मचारी दोबारा से हड़ताल पर जाने को मजबूर नहीं होते। इस से पहले भी मई महीने में कर्मचारियों ने इन्हीं मांगों के लिए 15 दिन तक हड़ताल करने के बाद सरकार ने समझोता वार्ता में 2 महीने में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने एक भी मांग को पूरा नहीं किया। जो कि सरकार की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, आखिर सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं। सफाई का काम तो कोई अस्थाई काम नहीं है। तो फिर इस के लिए कर्मचारी अस्थाई क्यों? उन की पक्की नौकरी की मांग क्या नाजायज है।
कामरेड राजकुमार बासिया ने कहा कि एआईयूटीयूसी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि नगर पालिका कर्मियों की मांगों का सरकार तुरंत समाधान करे। उन्होंने ने जनता से भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का आह्वान किया।
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

