विनोद सैनी, हिसार. हिसार में सफाई कर्मचारियों की जायज़ मांगों को लेकर जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने सरकार पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली बैठक में मांगों को दो महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। बिश्नोई ने सरकार से तत्काल मांगें पूरी कर शहरों की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
बिश्नोई ने कहा कि पिछली बैठक में सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों को दो महीने के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। सरकार को चाहिए था कि तय समय सीमा के भीतर उन जायज़ मांगों को पूरा करती, ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न होती और आम जनता को परेशानी से बचाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने का सीधा असर सफाई व्यवस्था पर पड़ता है और अंततः इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि शहर में सड़कें जगह-जगह गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।
जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का ध्यान जनता की वास्तविक समस्याओं की तरफ बिल्कुल भी नहीं है। एक तरफ आम जनता सफाई, सड़क और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार केवल अपना महिमामंडन करने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि जब जनता बुनियादी समस्याओं से परेशान हो और शहरों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हों, तब अपनी उपलब्धियों का महिमामंडन करना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
बिश्नोई ने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को पूरा करते हुए उनकी जायज़ मांगों पर तत्काल निर्णय लिया जाए और शहरों की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
- Morning News Brief: भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; Tata Trust ने Tata Sons चेयरमैन चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट का विरोध किया
- 21 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : संसद कार्यक्रम का उद्घाटन, कांग्रेस के पूर्व सीएम की जयंती, बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम
- 21 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत



