कपूरथला. कपूरथला पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आर्मी कैंटोनमेंट क्षेत्र की तस्वीरें और फौज की गोपनीय योजनाओं की जानकारी पाकिस्तान भेजी थी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि वह वाई पॉइंट कांजली में पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। तभी एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि राजा पुत्र बाला, निवासी गांव मुश्कवेद न्यू आर्मी कैंट, निजी तौर पर काम करता है। उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ व्यक्तियों से संबंध हैं। उनके इशारे पर वह अपने मोबाइल फोन से फौज कैंटोनमेंट क्षेत्र की फोटो खींचकर भेज रहा है। वह पाकिस्तान में देशविरोधी तत्वों को फौज की गोपनीय योजनाओं की जानकारी भी दे रहा हैं।
मुखबिर ने बताया कि यह सूचना पूरी तरह सच्ची और विश्वसनीय है, क्योंकि राजा को जासूसी के बदले भुगतान मिल रहा है। एसएचओ के अनुसार, पुलिस ने तुरंत छापेमारी की आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके फोन की जांच की। इससे देशविरोधी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी का खुलासा हुआ।

अगस्त से पाकिस्तान के संपर्क में
डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि राजा अगस्त महीने से पाकिस्तान के संपर्क में है। उसके फोन से पाकिस्तान के साथ बातचीत के विस्तृत विवरण बरामद हुए हैं, जिनमें कुछ तस्वीरें और अन्य सामग्री शामिल है। वह सीमावर्ती इलाकों के कुछ व्यक्तियों के साथ भी इस गतिविधि में शामिल है। पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है और जांच जारी हैं। पुलिस अधिकारी घटना पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे है। डीएसपी ने कहा कि इस समय और विवरण देना उचित नहीं है। पूरा मामला जल्द सामने आएगा।
- 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल
- सिंहस्थ क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण: हरियाणा आश्रम पर चला पीला पंजा, नगर निगम ने की कार्रवाई
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
- रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह
- सोपा के 9वें अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, सोयाबीन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर किए विचार

