उमेश यादव, सागर। भोपाल से रवाना हुई पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोका गया। बीना जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी और उसका अगला स्टापेज ललितपुर था। देर रात लगभग 12 बजे गार्ड ने जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया।

ये भी पढ़ें: एयर होस्टेस से बनीं DSP, अब गंभीर आरोपों के घेरे में: ट्रांसपोर्टर से कथित 30 हजार वसूली, चालक सस्पेंड; 3 थानों का प्रभार भी छीना

बीना स्टेशन पर पहले से मौजूद जीआरपी टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। फिलहाल बीना जीआरपी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m