उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश नेताओं और उनके रिश्तेदारों का रसूख और गुंडागर्दी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सागर जिले से सामने आया है। जहां भाजपा नेता और उसके भाई ने बेकरी स्टाफ से मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई गंभीर सवाल उठ रहे है। यह पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, भाजपा नेता अंशुल गुप्ता अपने भाई के साथ नशे की हालत में वन-वे रोड स्थित एक मिठाई और बेकरी दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान केक लेने को लेकर मोलभाव शुरू हुआ, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने दुकान के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की।
ये भी पढ़ें: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: चाकू और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के कई लोग घायल
दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बिना किसी ठोस कारण के उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और फिर हाथापाई शुरू कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

