उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां आरोपी ने चाकू की नोक पर एक नाबालिग युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया। घटना के दौरान युवती को बचाने का प्रयास कर रहे परिजनों पर आरोपी ने हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को जबरन अपने साथ ले गया। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवती को जबरन ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि परिजन उसे रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: हाथ में शराब और सिगरेट की कश: सड़कों पर देर रात लड़कों के साथ ऐसा काम कर रही थी लडकियां, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सागर एएसपी लोकेश सिन्हा का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

