राकेश चतुर्वेदी/ शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस जहां भाजपा पर इसका ठीकरा फोड़ रहा है। इधर मौतों को लेकर प्रशासन और मंत्री की दी गई जानकारी में बड़ा अंतर देखने को मिला।
दरअसल, प्रशासन ने सागर में शराब पीने से आधिकारिक तौर पर 15 लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं दूसरी ओर पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस घटना में मृत 19 लोगों को श्रद्धांजलि दे दी। मंत्री ने सभी मृतकों के नाम भी साथ में लिखे। मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सागर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी दोषी हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
मंत्री ने आगे लिखा, ‘दिग्विजय लोधी, करतार सिंह लोधी, राजेन्द्र सिंह लोधी, कम्मू अहिरवार, चमन सिंह, उजायर सिंह, गोविंद उर्फ नीलेश, देश कुमार, भोपाली आदिवासी, अनाद रावत, कृष्ण कुमार लोधी, भगवान सिंह लोधी, सचिन उर्फ सत्येंद्र सिंह, राजकुमार, कैलाश, रौशन, हरनाम, गोविन्द एवं राम सिंह सहित अन्य सभी मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इनमें से संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों के आश्रितों को पात्रतानुसार योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (क्षतिपूर्ति) दी जाएगी, जबकि अन्य श्रमिकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान/सहायता कोष से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।’

इस मामले पर सवाल उठता है कि शासन और प्रशासन के आंकड़ों में इतना अंतर कैसे आ रहा है? क्या शासन जहरीली शराब से हो रही मौतों के आंकड़े छुपा रहा है ?
दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत समर्थकों को बताया जहरीली शराब का सप्लायर
सागर शराब कांड में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थकों पर जहरीली शराब सप्लाई करने का आरोप लगाया है। जहरीली शराब कांड के आरोपियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर दिग्विजय सिंह ने तीखे सवाल पूछे? सरकार को अब और कितने प्रमाण चाहिए? शराब कांड कंपनी KSR ग्रुप ने गोविंद सिंह राजपूत के पोस्टर लगवाए। जहरीली शराब कांड का आरोपी गोविंद सिंह राजपूत का चेला है।



Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



