यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में ITBP के DIG समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल हो गया। हादसा सरसावा थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर अंबाला लौट रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, ITBP के DIG परमिंदर सिंह, ड्राइवर रवि शंकर और एक जवान स्कॉर्पियो में सवार थे। सरसावा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और तेज टक्कर के साथ डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने ITBP के DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जवान का उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और SSP भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। फिलहाल स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ में धनतेरस और दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम? बारिश और तापमान को लेकर आया नया अपडेट
- अनंत सिंह की मुश्किलें नहीं हो रही कम! SC ने जमानत पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Morning News Brief: यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी; सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत
- UP में मौसम का बदला मिजाज, 10 शहरों में कोहरा; नोएडा का AQI 405 पहुंचा
- 05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

