सहारनपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सहारनपुर जिला पंचायत ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड सीमा से हरियाणा बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग पर विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पूरी रात मार्ग रोशनी से जगमगाता रहेगा।
जिला पंचायत के अनुसार, उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित काली नदी से लेकर सरसावा की हरियाणा सीमा तक (नगर क्षेत्र को छोड़कर) सड़क किनारे एलईडी लाइटें और हाईमास्ट लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य रात के समय यात्रा करने वाले लाखों कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।
यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले तालाबों और अन्य जलाशयों के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी की ओर न जा सकें। इसके अलावा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर आठ मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए जाएंगे।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हर साल कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…
- यूपी को मेगा सौगात: लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर 1000 एकड़ में बनेगा ‘पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क’, कैबिनेट की हरी झंडी
- इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार के अवैध साम्राज्य पर क्राइम ब्रांच का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 4 करोड़ की दुकानें सील
- छात्रावास पुस्तकालयों का होगा ऑडिट, छात्रों को मिलेंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की लेटेस्ट किताबें


