अजय सैनी, भिवानी. मानवता की सेवा और रक्तदान-महादान के संकल्प को चरितार्थ करते हुए बुधवार को भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायी शिविर सैनी कल्याण परिषद द्वारा परिषद के रक्तदान प्रभारी एवं उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी के कुशल नेतृत्व में लगाया गया।
शिविर के दौरान सैनी कल्याण परिषद के उपप्रधान व रक्तदान प्रभारी ओमप्रकाश सैनी ने अपनी आयु की परवाह न करते हुए 60 वर्ष की उम्र में 40वीं बार रक्तदान किया। उनकी इस निरंतर सेवा भावना को देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद हर व्यक्ति ने उनकी सराहना की। इस मौके पर ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि रक्तदान करना किसी को नया जीवन देने जैसा है। मेरे लिए यह केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि ईश्वर की सेवा का जरिया है। 60 वर्ष की उम्र में भी 40वीं बार रक्तदान करके मुझे जो आत्मिक संतुष्टि मिली है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को यह संदेश देना है कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे हम किसी तड़पते हुए मरीज की जान बचा सकते हैं। जब तक शरीर साथ देगा, यह सेवा सफर यूं ही जारी रहेगा। ओमप्रकाश सैनी के इस अद्वितीय जज्बे से प्रेरित होकर भिवानी के युवाओं ने भी शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 30 अन्य युवाओं ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिससे अस्पताल के ब्लड बैंक को एक बड़ा संबल मिला है।

चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज हर्षिता कुमारी ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दुर्घटनाओं और विभिन्न बीमारियों के कारण अस्पतालों में रक्त की मांग लगातार बनी रहती है, ऐसे में इन 30 युवाओं और परिषद का यह योगदान अमूल्य है। ब्लड बैंक की तरफ से हम सभी रक्तदाताओं के जज्बे को सलाम करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें देखकर अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार जगदीश चंद्र सैनी, संगठन सचिव राधेश्याम सैनी ठेकेदार, सुरेंद्र सैनी बीरण, चीनू सैनी, अतुल सैनी, सुंदर, चिराग, टोनी, शुभम, अतुल, राहुल, विपिन, अमित, सुमित, प्रमोद, अनुप, दीपक, अनिकेत, रूपिंद्र, ब्लड बैंक स्टाफ से डा. रोहित, सुभाष, ममता, सुमन आदि भी मौजूद रहे।
- विदेश यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का करेंगे दौरा, SCO सम्मेलन में भी भाग लेंगे
- Today’s Top News: महादेव बुक पर DGGI का बड़ा शिकंजा, IGKV में तीसरा पेपर लीक होते ही रद्द, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, 18 नेताओं को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ब्राजील के बाद दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, कोलकाता में खेला जाएगा मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख
- ‘ठाकुर जी, मेरी रक्षा करना…’ बांके बिहारी को डाक से पहुंचीं 20 हजार राखियां, एक मासूम की पाती ने जीता दिल
- Haryana Top News : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के बीच कांग्रेस के 8 विधायक निलंबित, धान खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग, किसानों ने सरकार से की अपील समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर


