अजय सैनी, भिवानी. स्थानीय नेहरू पार्क के सामने स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी कल्याण परिषद की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत परिषद की औपचारिक बैठक प्रधान भूप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान समाज कल्याण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की वार्षिक पत्रिका सैनी सांकेतिक के आगामी अंक के प्रकाशन का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त युवाओं के शैक्षणिक उत्थान के लिए नेहरू पार्क के सामने स्थित सैनी धर्मशाला परिसर में एक कोचिंग सेंटर शुरू करने पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारने की सहमति बनी। प्रधान भूप सिंह सैनी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
इसी संकल्प के तहत नेहरू पार्क के सामने सैनी धर्मशाला में जल्द ही एक निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया जाएगा। यह कोचिंग सेंटर महान समाज सुधारक और शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर समर्पित होगा। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही परिषद की वार्षिक पत्रिका सैनी सांकेतिक के माध्यम से समाज की गतिविधियों और रचनात्मक विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस बैठक में उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी, परिषद के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश चंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, संगठन सचिव सुभाष सैनी, रमेश सैनी ढ़ाणा रोड़, राजकुमार सैनी डीजे वाले, नवीन सैनी मोमेंट वाले, मनीष सैनी, सलाहकार वीर सिंह सैनी, मनीष सैनी, बलवंत सैनी, हवा सिंह सैनी और सतवीर सैनी सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

