Azai-Iwar Matrubhoomi Movie: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर बढ़ गई है। लेकिन इस बार फिल्म में दो ऐसे नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ये दोनों कोई और नहीं, बल्कि टीवी की मशहूर जोड़ी शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे अजाई और इवार हैं।

फिल्म में सलमान और चित्रांगदा के बेटों का किरदार निभाएंगे अजाई-इवार

‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में उनके दो बेटे भी हैं, जिनकी भूमिका अजाई अहलूवालिया और इवार अहलूवालिया निभा रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब दोनों बच्चों को देखा गया तो लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर भी उनके लुक और क्यूटनेस को लेकर काफी बातें हो रही हैं।

कौन हैं अजाई और इवार अहलूवालिया?

अजाई और इवार टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया और एक्ट्रेस कांची कौल के बेटे हैं। शब्बीर छोटे पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं कांची कौल भी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। दोनों की शादी 27 नवंबर 2011 को हुई थी। अब उनके दोनों बेटे सलमान खान की फिल्म से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म की चर्चा के बीच इन दोनों बच्चों को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे कई जाने-माने कलाकार

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा फिल्म में अंकुर भाटिया, मुकेश ऋषि, तेनजिन बोध, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ और हीरा सोहेल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

कब रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’?

सलमान खान की इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की नई रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 बताई गई। अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है। खास बात यह है कि सलमान खान के साथ उनके बेटों का किरदार निभाने वाले अजाई और इवार की मौजूदगी भी फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही है।

टीवी पर भी साथ नजर आ रहे हैं शब्बीर और कांची

शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अब उनके बेटों को सलमान खान की फिल्म में देखने का मौका मिलेगा। ऐसे में यह परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है और फैंस भी अजाई और इवार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m