एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है, हालांकि इसी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. हाल ही में वह एक इवेंट में गए थे, जहां उनके लुक को देखने के बाद उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं. इसी बीच फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने सुपरस्टार को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए हैं. प्रोड्यूसर ने सुपरस्टार की लाइफस्टाइल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

प्रोड्यूसर का शॉकिंग खुलासा
बता दें कि शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए सलमान खान (Salman Khan) की हेल्थ, डाइट और बालों को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं. उन्हेंने इस पॉडकास्ट में दावा किया कि जब भारत में गंजेपन का इलाज गैर-कानूनी था, जो उस वक्त सलमान ने अपने घर में यह ट्रीटमेंट लिया था. प्रोड्यूसर ने दावा किया कि उन्होंने खुद एक्टर के घर में उन्हें ऐसा करते देखा था.
प्रोड्यूसर ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) हेयर फॉल और गंजेपन की समस्या से जूझ रहे थे और उस वक्त उन्होंने प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी करवाई थी. प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने दावा किया कि एक दिन वह सलमान के घर गए थे और उन्हें इस बारे में तब पता चला था.
सलमान के घर में हैरान थे प्रोड्यूसर
प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने कहा- सलमान बिरयानी खा रहे थे, तभी पीछे से एक अजीब सा दिखने वाला शख्स आया जिसने ग्लव्स पहन रखे थे. उसने सिरिंग निकाली और सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाया, मैं यह सब देखकर हैरान था और सोच रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है. इसके बाद सलमान ने शैलेंद्र को देखा और कहा, भाई स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है. फिर शैलेंद्र को बताया कि यह सब बालों के ट्रीटमेंट के लिए हो रहा है. प्रोड्यूसर ने यह भी दावा किया कि उस वक्त ऐसा करना भारत में गैर-कानूनी था. वहीं, यह भी खुलासा किया कि कई बॉलीवुड स्टार यह ट्रीटमेंट ले चुके हैं.


