कैथल, 17 अगस्त। डीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों का प्रभावी व शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
डीसी अपराजिता ने कहा कि जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित रूप से समाधान हो। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रता और समयबद्ध रूप से समाधान करना सुनिश्चित करें। शिविर में नगर निकाय, जन स्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी, पंचायत और पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर चर्चा की गई।
शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीआरओ चंद्रमोहन व डीएसपी सुशील प्रकाश मौजूद रहे।
- दूर-दराज से आए फरियादियों की जगी उम्मीद, CM सचिवालय में लगी जनअदालत, मिले तुरंत निर्देश
- बच्चे नहीं मानते बात, घर में होता है क्लेश? पीली सरसों और सूखी लाल मिर्च से करें यह उपाय…
- रास नहीं आई ‘साइकिल’! बाहुबली विधायक अभय सिंह कल भाजपा में होंगे शामिल, बदल सकता है 27 का सियासी गणित
- रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 MBBS सीटों का इंतजार, मंजूरी मिली तो बढ़कर 775 होंगी सरकारी सीटें
- कावासाकी Z300 जल्द होगी लॉन्च, शार्प डिजाइन और दमदार फीचर्स से मचाएगी धमाल; जानें डिटेल्स

