करनाल। एडीसी डॉ. राहुल रईया की अध्यक्षता में वीरवार को जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 5 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 4 तथा असंध उपमंडल पर एक शिकायत प्राप्त हुईं। वहीं नीलोखेड़ी, इंद्री व घरौंडा में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
एडीसी डॉ. राहुल रईया ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में अंद्रेश अपने शराबी पति के खिलाफ, सूबेदार संजीव कुमार परिवार पहचान पत्र को लेकर, बलबीर सिंह गली व प्लाटों की निशानदेही करने को लेकर और प्रेमो देवी अपनी जान के खतरे की दरखास्त लेकर आई। वहीं असंध उपमंडल में जगीरो अपने बीपीएल कार्ड को दोबारा जारी करवाने के अनुरोध के लिए आए।
- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में क्यों भड़का आक्रोश? जानें पूरा मामला
- चंडीगढ़ में एक साथ 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम
- मुंगेर में जागरण के दौरान खूनी संघर्ष, गोली लगने से दो युवक घायल, जानें क्या है पूरा मामला
- ओल्ड गुरुग्राम में बनेंगे 3 फ्लाईओवर, जानें किन रास्तों से गुजरेंगे
- सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा तंज: बोले- ‘तुम्हारी प्राथमिकता कब्रिस्तान, हमारी प्राथमिकता कॉरिडोर’

