संजीव, सोनीपत। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के मत्स्य एवं परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजशेखर वुंद्रू ने विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसीएस ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

वीडियों कॉन्फ्रेंस के पश्चात उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में देरी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान दीनदयाल योजना से संबंधित एक शिकायत का भी उल्लेख किया गया, जिसका समाधान अप्रैल माह में ही कर दिया गया था। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए तथा लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन आमजन को सरल एवं जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समाधान शिविर नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं, जिनके माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। बैठक में डीसीपी कुशल सिंह, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- Honda का बड़ा दांव : Tata Nexon और Brezza को चुनौती देने आएगी नई Sub-Compact SUV, जानिए पूरी स्ट्रेटजी
- एक वोट ने बदली बाजी, 15 साल बाद पलटा बोर्ड… सवाई माधोपुर जिले के निकाय चुनाव में किसका चला सिक्का?
- Kunal Khemu की Vibe ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
- Airtel ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव, डेटा बढ़ा लेकिन वैलिडिटी हुई आधी
- Railway UPI Ticket Booking: 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम, ₹2,000 से ज्यादा के टिकट पर लगेगा ₹5 MDR



