Samay Raina Roasted Mumbai Police in front of CM Devendra Fadnavis: यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने बड़बोलेपन और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही नजारा मुंबई साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में देखने मिला। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने ही मुंबई पुलिस को रोस्ट (लताड़) कर डाला। मुंबई पुलिस को लेकर उनके बयान पर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस जमकर हंसे। मुंबई पुलिस के रोस्ट होने पर सीएम फडणवीस का हंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि समय रैना का यह बयान इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि 2025 में उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनसे पूछताछ की थी। उस विवाद के दौरान समय को अपने शो के एपिसोड हटाने पड़े थे।

दरअसल हाल ही में मुंबई साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ था। कार्यक्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। महाराष्ट्र साइबर की ओर से आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में फडणवीस ने समय रैना समेत कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जब सीएम फडणवीस ने समय रैना को मंच पर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान समय रैना ने प्लेट से बिस्किट उठाते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि सर, बिस्किट ले सकता हूं? इस पर फडणवीस हंसने लगे।

महाराष्ट्र साइबर सेल पर ही चुटकी ले ली

वहीं सम्मान लेने मंच पर पहुंचे समय ने अपने पुराने अंदाज में महाराष्ट्र साइबर सेल पर ही चुटकी ले ली। उन्होंने कहा कि उनका और साइबर सेल का रिश्ता काफी पुराना है।1930 नंबर उन्होंने अपने फोन में सेव कर रखा है, क्योंकि वहां से अक्सर कॉल आते रहते हैं।समय ने यह भी मजाक किया कि साइबर सेल इतना सक्रिय है कि आप भारत में हों या अमेरिका में वह आपको ढूंढ ही लेगा। समय यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब साइबर सेल की टीम किसी कॉमेडियन के घर उससे पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि सम्मानित करने के लिए लेकर आई है। उनका इतना कहते ही फडणवीस सहित वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

समय रैना का महाराष्ट्र साइबर सेल से पुराना रिश्ता

समय रैना का यह बयान इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि 2025 में उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनसे पूछताछ की थी। उस विवाद के दौरान समय को अपने शो के एपिसोड हटाने पड़े थे और बाद में वह जांच के सिलसिले में मुंबई पहुंचे थे। ऐसे में जिस साइबर सेल के साथ उनका रिश्ता कभी कानूनी कार्रवाई की वजह से चर्चा में आया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m