भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और टीवी की जानी-मानी स्टार संभावना सेठ (Sambhavna Seth) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं. हाल ही में संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के घर खुशियों ने दस्तक दी है. यह कपल 4 जून को सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का माता-पिता बना था. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही फैंस दोनों नन्हे मेहमानों की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब संभावना ने अपने चाहने वालों का यह इंतजार खत्म कर दिया है.

लिखा भावुक कैप्शन
बता दें कि संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. हालांकि, कपल ने अभी बच्चों के चेहरे रिवील नहीं किए हैं, लेकिन उनकी छोटी-सी झलक ने ही सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.
शेयर किए फोटोज के साथ संभावना ने एक भावुक कैप्शन में लिखा- “मिलिए हमारे बेटे युगार्थ और हमारी प्यारी बेटी ध्वजा से.” इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार अपने दोनों बच्चों के नाम का भी खुलासा किया. बच्चों के अनोखे और अर्थपूर्ण नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. फैंस इन नामों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.
शेयर की गई तस्वीरों में संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) की खुशी साफ झलक रही है. दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की चमक देखने लायक है. वहीं बच्चों के आउटफिट ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. बेटे युगार्थ ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं. दूसरी ओर, बेटी ध्वजा गुलाबी रंग की खूबसूरत फ्रॉक में किसी परी से कम नहीं दिख रही हैं. हालांकि, कपल ने बच्चों के चेहरे कैमरे से छिपाकर उनकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है.
लंबे इंतज़ार के बाद मिली खुशियाँ
गौरतलब है कि संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने लंबे समय तक पैरेंट्स बनने का इंतजार किया. इस सफर में उन्हें कई मुश्किलों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा. संभावना ने अपने व्लॉग्स और इंटरव्यू में कई बार मां बनने की चाह और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की थी.आखिरकार सरोगेसी के जरिए उनकी यह इच्छा पूरी हुई और अब उनके घर एक साथ बेटे और बेटी की किलकारियां गूंज रही हैं.

