कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम (11 मई) को पटना से असम से लिए रवाना हो गए, जहां वे कल होने वाले असम के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद वह कल पटना वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री के अलावे भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता और कई मंत्री असम के लिए रवाना हुए हैं।
लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगे हिमंता
असम में भाजपा की बड़ी जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कल 10 मई को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। कल 12 मई को वह सीएम पद की शपथ लेंगे। आज असम सरकार के मुख्य सचिव ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
बीजेपी ने 82 सीटों पर दर्ज की जीत
बता दें कि बीजेपी ने हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विधानसभा 2026 का चुनाव लड़ा था। 126 विधानसभा सीटों वाले असम में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली। जबकि, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BOPF) और असम गण परिषद (AGP) के 10-10 विधायक जीते। इसके अलावा AIUDF और RJRD को 2-2 सीटें और टीएमसी के खाते में एक सीट आई।
ये भी पढ़ें- विकास भवन के डस्टबिन से शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप, मुंह छिपाते नजर आए अधिकारी!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

