कुंदन कुमार, पटना। बिहार सहित देशभर में एलपीजी सिलेंडर को हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, बिहार में पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में सरकार ने गाइड लाइन भी जारी कर दिया है। आपूर्ति भी दस प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। आम जन को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
2005 से चुनाव हार रहा लालू परिवार- डिप्टी सीएम
वहीं, राज्यसभा चुनाव में पांचवें सीट पर महागठबंधन के जीत के दावे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि, वर्ष 2005 से लालू परिवार चुनाव के हारता रहा है, वो जीत का दावे क्या करेंगे? इस बार भी वही हाल होगा। उन्होंने कहा कि, वो (तेजस्वी) ऐसे ही सपने देखते रहें। कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
तेजस्वी के आवास पर हुई थी बैठक
बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कल मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन विधायकों की अहम बैठक हुई थी। बैठक में राजद उम्मीदवार अजय धारी सिंह को चुनाव जीताने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि, बैठक बहुत ही सकारात्मक रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर हम लोग पूरी तरह निश्चिंत हैं। सब लोगों से बातचीत चल रही है… हमारे पास संख्या है, तभी तो चुनाव लड़ रहे हैं।
41 विधायकों का समर्थन जरूरी
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। ऐसे में एनडीए को चार सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन के पास सिर्फ 35 विधायक होने से उसकी राह मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में यदि महागठबंधन का समर्थन AIMIM करती है, तो राज्यसभा की एक सीट उसके खाते में आ सकती है। हालांकि राज्यसभा चुनाव में AIMIM के विधायक किसे सपोर्ट करते हैं, इसपर सभी की निगाहें बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- नीतीश की तुलना राम से, विधायक बोलीं- आपका दिल्ली जाना अयोध्या छोड़ने जैसा दुखद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

