कुंदन कुमार पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे का आज शुक्रवार (27 फरवरी) को अंतिम दिन है। शाह ने दौरे के अंतिम दिन यानी की आज पूर्णिया में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और संवेदनशील सीमांचल क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा स्थिति समेत कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों की गहन समीक्षा की।
गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मौजूद थे।
एक-एक घुसपैठिए को निकाला जाएगा बाहर- सम्राट चौधरी
बैठक में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, केंद्र की सरकार समय-समय पर घुसपैठ को लेकर नीतियां बनाती है। गृह मंत्री सहित, जो लोग है, वो राष्ट्र कि सुरक्षा को लेकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार में किसी भी घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एक-एक घुसपैठ करने वाले लोगों को यहां से बाहर निकाला जाएगा। यह बात आप समझ लीजिए।
अररिया में 175 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
बता दें कि गृह मंत्री ने कल गुरुवार को अररिया का दौरे पर थे, जहां उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की दो सीमा चौकियों को राष्ट्र को समर्पित किया और 175 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठ के कारण बदलती डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) एक गंभीर चिंता है। अमित शाह ने कहा कि, चुनाव के दौरान जनता से किया गया ‘घुसपैठियों को बाहर निकालने’ का वादा महज चुनावी नारा नहीं है, बल्कि सरकार जल्द ही एक-एक घुसपैठिये को चुनकर बाहर करने का अभियान शुरू करने वाली है।
ये भी पढ़ें- ‘जब कोई बड़ा नेता फंस जाता है…’, शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


