Samvardhana Motherson Share: ऑटो कंपनियों के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर सोमवार को पूरे दिन लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. बाजार बंद होने के बाद संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर 1.13% की गिरावट के साथ 124 रुपये पर बंद हुए. शेयर का पिछला बंद भाव 126 रुपये था.
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में यह बिकवाली वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली. कंपनी ने यह नतीजे शुक्रवार देर रात जारी किए, जिनके अनुसार कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 62% बढ़कर 879 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं, परिचालन से आने वाला राजस्व सालाना आधार पर 8% की बढ़ोतरी के साथ 27,666 करोड़ रुपये रहा. साथ ही, कंपनी ने जानकारी दी कि दिसंबर तिमाही में उनका EBITDA बढ़कर 2,276 करोड़ रुपये हो गया है.
कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 3.6% हो गया, जो एक साल पहले 2.5% था. वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद बाजार की टॉप ब्रोकरेज फर्मों ने संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों को लेकर अपनी राय दी है.
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों का टारगेट प्राइस 185 रुपये से घटाकर 165 रुपये कर दिया है. हालांकि, जेफरीज ने इस शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है.
पिछले 6 महीनों में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का शेयर 32% से अधिक गिरा है, हालांकि पिछले 3 वर्षों में इस शेयर में लगभग 58% की तेजी देखी गई है.
Samvardhana Motherson Share: संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का कुल बाजार पूंजीकरण 88,760 करोड़ रुपये है.
- झीरम पीड़ितों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात पर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है, अब लड़ेंगे न्यायालीन लड़ाई…
- गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी की अपील- सतर्क रहें, घबराएं नहीं
- EVM से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक, हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस – CM धामी
- ‘उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए CM के घर पर चला छोटा हथौड़ा!’ पीसी शर्मा का बड़ा वार; शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन
- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत ने जीता डबल सिल्वर, अनाहत-अभय ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा


