शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद को रोकने के लिए अनूठी पहल की जा रही है। श्री हिंदू उत्सव समिति ने दुर्गा मंदिर पटेल नगर भारत टॉकीज पर लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य सनातन धर्म को एक करने के उद्देश्य से साधु संतों की अगुवाई में पूजन अर्चन के पश्चात सनातनी सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। बड़ी तादात में माता बहनों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सदस्यता अभियान धर्म स्थलों पर निरंतर जारी रहेगी
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अभी तक लगभग 1000 लोगों ने हिंदू समिति की सदस्यता ग्रहण की है। यह सदस्यता अभियान धर्म स्थलों पर निरंतर जारी रहेगी। वार्ड स्तर मोहल्ले स्तर पर अधिक से अधिक युवक युवतियों माता एवं बहनों को हिंदुओं उत्सव समिति का सदस्य बनाकर लव जिहाद की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा।
शुभारंभ आज दुर्गा मंदिर से किया गया
सनातन धर्मियों को एकत्रित करेंगे। एक वर्ष में 1 लाख सदस्य बनाने का हिंदू उत्सव समिति का लक्ष्य है। इसका शुभारंभ आज दुर्गा मंदिर से किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत अनिल आनंद महाराज, महंत कन्हैया दास महाराज समेत कई हिंदू संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


