मनोज यादव, कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में हसदेव नदी का जलस्तर कम होते ही रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं. सीतामणी घाट में 10-15 ट्रैक्टरों से अवैन खनन का खेल जारी है. वहीं जेसीबी मशीन के ट्रैक्टरों में रेत लोड करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सीतामणी घाट का बताया जा रहा है. रेत माफियों के बेलगाम होने से खनिज विभाग पर सवाल खड़े कर हो रहे हैं.
खनिज विभाग की टीम शिकायत पर शुक्रवार को मौके पर पहुंची तो चालक ने ट्रैक्टर को रमेश गली में घुस दिया. जहां चालक वाहन छोड़कर भागने में कामयाब हो गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभाग की टीम को घेर लिया. कई लोगों ने पैसे लेन-देन के आरोप लगाए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण जैसी बन रही.
तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हादसों का खतरा

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार से हादसे का खतरा बने रहने की चिंता जताई. उनका कहना था कि अवैध रेत खनन के कारण सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ते ट्रैक्टरों से आम लोगों की जान को खतरा बने रहता है. कई छोटे बच्चे भी घर के बाहर खेलते रहते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता होती है.
अवैध खनन का वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो सीतामणी घाट का है, जहां 10 से 15 ट्रैक्टरों में रेत लोड होते दिखाई दे रहा है. जेसीबी मशीन से रेत लोड किया जा रहा है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



