चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने अपने खिलाफ दर्ज कथित आपराधिक मामलों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अपील की है। उन्होंने कोर्ट से अपील कि है कि यदि दो के अलावा कोई अन्य एफआईआर भी दर्ज है तो उसकी जानकारी दी जाए। इस मामले में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आज इसकी जानकारी देंगे।
मांगी जानकारी
आपको बता दें कि संदीप पाठक ने याचिका दाखिल में खुद से जुड़े केस की सभी जानकारी मांगी है। उन्होंने पंजाब पुलिस से पूछा है कि पंजाब के किस-किस पुलिस थाने में, किस तारीख को, किन धाराओं के तहत और कुल कितनी एफआईआर दर्ज की गई हैं।

संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये पता चला कि पंजाब में उनके खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, लेकिन अब तक न तो उन्हें किसी एफआईआर की कापी उपलब्ध कराई गई है और न ही आधिकारिक रूप से यह बताया गया है कि आखिर उनके खिलाफ कौन-कौन से मामले दर्ज हैं।
- पानीपत में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया, CCTV से हुई पहचान
- प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अस्पताल और अरवल मोड़ समेत कई प्रमुख जगहों से हटाया गया अवैध कब्जा
- वोटर लिस्ट फाइनल… अब दलों की बारी! CEO ने राजनीतिक प्रतिनिधियों को सौंपी सूची, मांगा सहयोग
- US के ओहायो के स्वामीनारायण हिंदू मंदिर पर हमला, ईंटें फेंककर तोड़े गए ईंटें फेंककर
- Jairam Mahato PhD: जितिया के दिन मां की मौजूदगी में जयराम महतो बने डॉक्टर, BBMKU से मिली PhD की उपाधि
