जालंधर. मैड संधू हत्याकांड की जांच में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुंबई एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और वारदात में शामिल अन्य लोगों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। खबर यह भी है कि वह विदेश में बैठे लोगों के लिए काम करता था.

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जोबनप्रीत की भूमिका बेहद अहम थी, वह शूटरों तक हथियार पहुंचाने, उन्हें आर्थिक मदद देने और वारदात को अंजाम देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में सामने आई है। इतना ही नहीं आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी ने तरनतारन जिले में रंगदारी से जुड़े तीन फायरिंग मामलों में अपनी लिप्त होने की बात कबूल की है। पुलिस इन घटनाओं के संबंध में भी उससे पूछताछ कर रही है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन वारदातों के पीछे कौन लोग थे और क्या इनका संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से है।

पुलिस अब आरोपी के संपर्कों, हथियारों की सप्लाई करने वालों और विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है। अनुमान है कि आरोपी काफी समय एवं पंजाब में हथियार पहुंचाने का काम करता था. विदेश में बैठे लोगों की मदद से वह आर्थिक लाभ लेता था, उसके साथ इस काम में और भी कई लोगों के जुड़े रहने का भी अंदेशा है.