संगरूर। संगरूर में शनिवार रात्रि भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात को विदेश में बैठे शातिर राणा के इशारो पर किया गया था, जिसके एवज में बड़ी रकम की लालच आरोपियों को दी गई थी.आरोपियों ने इमारत को नुकसान पहुंचाने व माहौल खराब करने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने कहा इससे पहले चंडीगढ़ व अन्य जगहों पर इसी तरीके से पेट्रोल बम फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी.
जानकारी मिली है कि दोनों आरोपित जिला संगरूर से ही संबंधित हैं. पुलिस ने उन्हें वारदात के 12 घंटे के अंदर पकड़ लिया है.
खबर है कि दोनों आरोपी का सोशल मीडिया के जरिये विदेश में बैठे राणा भाई से संपर्क हुआ. राणा भाई ने दोनों को बड़ी रकम देने का भरोसा दिलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया.आरोपितों ने वारदात को अंजाम देने का बाद वीडियो बनाकर राणा को सोशल मीडिया के जरिये भेजी, जिसके बाद दोनों आरोपितों को यूपीआई की मदद से 1200-1000 रुपये बस दिए गए.
बड़ी रकम का किया था वादा
पूछताछ दौरान सामने आया कि उन्हें इस कार्य के लिए बड़ी रकम देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन मात्र 2200 रुपये ही उन्हें मिले. पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए. एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उपली गांव की तरफ से पैदल सड़क पर आए थे.
आरोपियों ने बोतल पर लगी सुतली में आग लगाकर भाजपा कार्यालय की चारदीवारी के ऊपर से कार्यालय की इमारत की दीवार की तरफ पेट्रोल बम फेंका व वापस पैदल उपली रोड की ओर चले गए.
जांच कर रही पुलिस ने राणा भाई के सोशल मीडिया अकाउंट व आरोपियों को की गई ट्रांजेक्शन की यूपीआई आईडी के संबंधी जांच की जा रही है. 22 वर्षीय हैपी सिंह फ्लीपकार्ट में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह जस्सी बढ़ई का काम करता है. दोनों का सोशल मीडिया के जरिये आपस में संपर्क हुआ, जिसके बाद दोनों ने मिलकर राणा भाई के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया.
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

