संगरूर। विदेश भेजने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला संगरूर जिले के थाना खनौरी के अंतर्गत आने वाले गांव होतीपुर से सामने आया है, जहां कनाडा बुलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने इस मामले में पिता और पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित गुरभेज सिंह, निवासी होतीपुर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले अमनदीप सिंह और उसके पिता अमीर सिंह ने उसके साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। गुरभेज के अनुसार, अमनदीप सिंह ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह अपने परिवार के साथ कनाडा जाना चाहता है। उसने गुरभेज से कहा कि यदि वह उसे 6 लाख रुपये उधार दे दे, तो वह कनाडा पहुंचने के बाद गुरभेज को भी वहां बुला लेगा।
आरोपी की बातों में आकर गुरभेज सिंह ने 1 दिसंबर 2022 को 6 लाख रुपये नकद अमनदीप और उसके पिता को सौंप दिए। पैसे मिलते ही अमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ कनाडा चला गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने गुरभेज को बुलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि जब भी वह अमनदीप को फोन करता, वह हर बार झूठा आश्वासन देता रहा। साल 2023 में जब पीड़ित ने पैसों के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने नया बहाना बनाते हुए कहा कि गुरभेज की कनाडा वाली फाइल ‘रिजेक्ट’ हो गई है।

गुरभेज का आरोप है कि उसे न तो विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए। एसएसपी संगरूर के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमनदीप सिंह और अमीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- खबर का असर: निसदा की 7 खदानों पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 30.30 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, लाइसेंस रद्द कर खदान किया सील
- राहुल गांधी जी…इनकी कौन सुनेगा? बाढ़ पीड़ित अपनी समस्या बताने का करते रहे इंतजार, नहीं रुका नेता विपक्ष का काफिला
- रीवा मेडिकल कॉलेज मामला: विधायक अभय मिश्रा के आरोपों का उमंग सिंघार ने किया समर्थन, कहा– ‘सरकार तत्काल कराए जांच’
- महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी: 1726 अपात्र हितग्राहियों को 1.93 करोड़ का किया गया भुगतान, जानिए अब क्या है विभाग का प्लान…
- NIA ने लाल किला ब्लास्ट में किया बड़ा खुलासा, चार्जशीट में उमर उन नवी मास्टर माइंड, 13 के खिलाफ चार्जशीट


