संगरूर। पंजाब के संगरूर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। संगरूर की 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर सैनी की टोरंटो, कनाडा में हत्या कर दी गई। वह बेहतर भविष्य के लिए 2021 में कनाडा गई थी और जल्द ही उसे स्थायी नागरिकता मिलने वाली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी नहीं पता चला है।
जानकारी के अनुसार मृतिका कनाडा पढ़ने गई थी, इसके साथ ही उसने वहां पर एक जॉब भी अपने लिए ढूंढ लिया था। नौकरी करके वह अपना करियर बनाने के लिए हर प्रयास कर रही थी लेकिन इसी बीच अचानक उसकी हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अब पुलिस लोगों से पूछताछ और अन्य जानकारी लेने का काम शुरू कर दी है।

कनाडा में ही रह रही मृतका की बड़ी बहन को भी पुलिस ने सुरक्षा दी है। इस केस से उसे किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इसका भी ध्यान दिया जा रहा है। परिवार वालों का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। किसी को कुछ नहीं समझ आ रहा कि अचानक क्या कारण था कि यह गमी उनके घर में हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और वह ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी इस सबके बीच उनके मन में भी यही सवाल है कि क्या कारण है कि लोगों ने उसकी जान ले ली।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर


