धनेश, रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने अब अपनी लंबित मांगों को लेकर जिले के विभिन्न खंडों में सरकार की खिलाफ मोर्चा लगा दिया है। चौथे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता उक्त यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार ने की। जबकि मंच संचालन जिला सचिव मनोज कुमार ने किया।

उन्होंने कहा कि यह यूनियन हरियाणा सीटू के आह्वान पर 15 और 16 मई को जिला मुख्यालय पर हड़ताल की। पहले दो दिन की हड़ताल के बाद अब जिला के विभिन्न विकास खंडों में भी यूनियन ने अपना मोर्चा लगा दिया है। सोमवार को खंड नाहड़ और बावल में धरने की शुरुआत हो गई। 19 मई से रेवाड़ी खंड में हड़ताल की शुरुआत की जाएगी।

जिले के खंड नाहड़ में शुरू हुई हड़ताल की अध्यक्षता खंड प्रधान सोनू कुमार ने की जबकि मंच संचालन पवन कुमार ने किया। सोमवार को ही खंड बावल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल की शुरू कर दी। आज इस धरने की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर ने जबकि मंच संचालन दौलत राम ने किया।

इन धरना में वक्ताओं ने कहा कि धरना लगाना हमारी मजबूरी है। 19 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ना तो हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा और ना ही पूरा वेतन मिल रहा है। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की प्रदेश सरकार से मांग उठाई।

आज की बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, हरियाणा ने अपने संघर्ष को करते हुए राज्य व्यापी हड़ताल को 20 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं हड़ताल के साथ मंत्री और मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने का भी निर्णय लिया गया। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कहा कि सरकार समय रहते अगर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन को तेज करेंगे।