दीपक भारद्वाज, पलवल। हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और धरना प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी उनका समर्थन किया
वी ओ। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने होडल के पंचायती कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार और पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है और कहा कि इतनी अपेक्षा हमने कभी नहीं देखी जो कि आज देखने को मिल रही है कर्मचारियों ने बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी ना तो हमसे कोई वार्ता की गई और ना ही हमारी मांगे मानी गई मुख्यमंत्री द्वारा दो बार वेतन बढ़ाने की घोषणा करने के बावजूद भी अभी तक लागू नहीं की।
जबकि शहरी सफाई कर्मचारियों की 2100 रुपये की घोषणा मिल गई और हमारी मांग है कच्चे कर्मचारियों को सरकार जल्दी से जल्द पक्का करें, और 400 आबादी वाले क्षेत्र पर एक पक्के कर्मचारी की नियुक्ति हो और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे कदम बढ़ाने के लिए हमारी यूनियन मजबूर हो सकती है

