Sanjay Raut Claims On Abhijeet Dipke and PM Modi Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के फाउंडर अभिजीत दीपके और पीएम मोदी के बीच अमेरिका में सिक्रेट मीटिंग हुई थी। ये सनसनीखेज दावा शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने किया है। राज्यसभा संजय राउत ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके पास कुछ लोगों ने तस्वीरें भेजी हैं जो अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री के बीच अमेरिका में मीटिंग की है। उसके बाद ये दीपके यहां आया ऐसा लोग बोलते हैं। संजय राउत ने कहा कि मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं। लोगों ने कुछ जानकारी मेरे तक पहुंचाई है।

 राउत के दावे पर अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी। दीपके शिवसेना सांसद के दावे पर हंसते हुए कहा कि अरे बाप रे… मैं नहीं जानता हूं। हो सकता है कोई एआई जनरेटेड फोटो हो। मेरी पीएम से कैसे मुलाकात हो सकती है। मैं एक साधारण छात्र हूं और उनका (पीएम) प्रोटोकॉल इतना होता है मैं कैसे मिल सकता हूं।

दरअसल गुरुवार को शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने उस समय सनसनी फैला दी, जब उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी और अभिजीत दीपके के बीच अमेरिका में सिक्रेट मीटिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी-अभी किसी ने मुझे दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में जो मीटिंग हुई उसका फोटो भेजा है। उसके बाद ये दीपके यहां आया ऐसा लोग बोलते हैं। उस बारे में मैं जानकारी ले रहा हूं। मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं। लोगों ने कुछ जानकारी मेरे तक पहुंचाई है। उन्होंने पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। यहां के राजनीतिक दल लड़ने के लिए सक्षम हैं।

जबकि संजय के बयान पर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस बारे में मैं नहीं जानता हूं। मेरी पीएम से कैसे मुलाकात हो सकती है। मैं एक साधारण छात्र हूं और उनका (पीएम) प्रोटोकॉल इतना होता है मैं कैसे मिल सकता हूं। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्र हैं। हम किसी भी पार्टी के साथ नहीं जुड़ेंगे। हालांकि अगर कोई सियासी दल हमें समर्थन करना चाहता है तो वह इसके लिए स्वतंत्र हैं लेकिन हम किसी के साथ नहीं जुड़ेंगे. हमारा आंदोलन स्वतंत्र है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m