मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को 500 करोड़ रुपए दिए जाने के सनसनीखेज दावों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया उबाल आ गया है. इसे लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) लागू करने की भी अपील की है.

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा. इस पूरे मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र पुलिस से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े कथित 500 करोड़ के मामले में नया मोड़ सामने आया है. सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में ₹500 करोड़ से जुड़े कथित मामले की जांच कराने की मांग करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र पुलिस को जांच के निर्देश देने की अपील की है. 

इसे लेकर साथ ही, उन्होंने ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) लागू करने की भी अपील की है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे दो पन्नों के पत्र को अपने एक्स पर शेयर किया है. राउत का आरोप है कि यह रकम जरांगे पाटिल को चुप कराने के लिए थी, पर उन तक नहीं पहुंची.

संजय राउत ने पत्र में लिखा कि आप (अमित शाह) मनोज जरांगे के 20 अक्टूबर को लगाए गए चौंकाने वाले आरोपों और खुलासों से वाकिफ हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में BJP की कोर टीम के सीनियर नेताओं से 500 करोड़ रुपये लिए थे, जो श्रीकांत शिंदे के ज़रिए जरांगे को दिए जाने थे, जो एक सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे हैं.

संजय राउत का यह पत्र मनोज जरांगे की ओर से पिछले हफ्ते जारी की गई उस कथित ऑडियो क्लिप के बाद आया है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m