Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सांसदों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, राहुल गांधी और विपक्षियों को तय करना होगा कि वे लोकतंत्र में विश्वास करते हैं या धमकी की राजनीति में, जिस तरह अराजकता फैलाने का प्रयास राहुल गांधी और विपक्ष के लोग कर रहे हैं, वह किसी हालत में देश की जनता को स्वीकार नहीं है। उनको चुनाव आयोग से मिलना है तो उसकी एक विहित प्रक्रिया है। उनको समय लेना चाहिए।
‘निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें विपक्ष’
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि, मंगलवार (6 अक्टूबर) शाम तक आयोग को विपक्ष की ओर से कोई पत्र नहीं मिला था। इसके बाद एक पत्र मिला, जिसमें 240 सांसदों के साथ संसद में मिलने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि, इस तरह मिलने की प्रक्रिया नहीं होती और इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है।
झूठ की राजनीति करता है विपक्ष
संजय सरावगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हटाने का फैसला कांग्रेस या कोई अन्य नहीं कर सकता। विपक्ष झूठ और अराजकता की राजनीति करता है। जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर एसआईआर को लेकर उन्हें (विपक्ष) कोई दिक्कत है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- भाजपा के दो बड़े आयोजन, मिलर मैदान से गांधी मैदान तक शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी करेंगे डिजिटल संबोधन

