Sanjay Singh Attack On Pm Modi Video Message: नीट पेपर लीक पर मचे महासंग्राम के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आधी रात वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इसी मानसून सत्र में बिल पास करवाएंगे। पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर आप नेता संजय सिंह ने तंज कसा है। संजय सिंह ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर तंज कसते हुए लिखा- अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है।
आम आदमी सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अरे Sir आ गए आप आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है, आप तो आज 12 बजे प्रकट हुए महाराज अच्छा आपको “मुसद्दा” भी मिल गया, मैंने तो सोचा आपको मसौदा मिला होगा, कोई बात नही। ये फास्ट ट्रैक कोर्ट की नौटंकी आप न करें।
संजय सिंह ने आगे लिखा- कोर्ट के सामने आपकी CBI सबूत ही नहीं रखेगी तो कोर्ट क्या कर लेगी? आज ही आपकी CBI ने कहा “पेपर लीक में पकड़े गए संजीव मुखिया के ख़िलाफ़ कोई सबूत नही” 2024 पेपर लीक में तो आपकी CBI ने 90 दिन तक चार्ज शीट ही दाख़िल नही की और सारे “पेपर चोर” छूट गए।
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा
बता दें कि नीट पेपर लीक पर मचे महासंग्राम के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आधी रात छात्रों को वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। इसी मानसून सत्र में बिल पास कराएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई के लिए कल कैबिनेट में चर्चा भी होगी। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। साथ ही इसे जल्द पास कराने की कोशिश होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक की घटनाओं के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह थी कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। इसलिए कम से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि 19 तारीख को परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं और देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आ रही हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


