चंडीगढ़. पंजाब में लगातार राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ईडी की ओर से मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के विभागों को मुख्यमंत्री ने अन्य मंत्रियों को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री ने जिन मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें हरजोत बैंस, तरुणप्रीत सिंह सौंध और अमन अरोड़ा के नाम शामिल हैं.

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवत मान ने अरोड़ा के विभागों का बढ़वार करने का प्रस्ताव को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के सामने रखा जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है. जानकारी मिली है कि हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय विभाग, अमन अरोड़ा को इंडस्ट्री व तरुणप्रीत सिंह सौंध को बिजली विभाग सौंपा गया है.
विभागों के काम में ना हो कोई असर
मुख्यमंत्री ने यह फैसाल उन विभागों के कामकाज में कोई असर न पड़े इसके लिए लिया है. बड़ी बात यह है कि संजीव अरोड़ा से विभाग वापिस लिए जाने के बाद भी वह कैबिनेट मंत्री के तौर पर बने रहेंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि न तो अरोड़ा को मंत्रिमंडल से हटाने का विचार है और न ही वह इस्तीफा देंगे.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद लुधियाना पश्चिमी से उपचुनाव जीत विधायक बने संजीव अरोड़ा को यह तीनों महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए गए थे. ईडी ने गत शनिवार की सुबह मनी लांड्रिग केस में चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अरोड़ा के निवास पर रेड कर उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद अब उनसे दिल्ली में पूछताछ जारी है, अरोड़ा की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं और पार्टी के लोगो में बेहद नाराजगी देखने को मिली है. आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने इस तरह की रेड साल कर लोगों को परेशान किया है इसके अलग और कुछ बड़ी वजह नहीं है.
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF
- हिसार बीजेपी में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल
- स्टॉप डैम के 4 फीट गहरे गैप पर छलांग! प्रशासन ने लगाए कटीले तार, 4 गांव के बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद


