Dharm Desk – आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है, जो भगवान गणेश के विशेष स्व रूप की आराधना का पावन अवसर है. इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं हर दिशा में सफलता व समृद्धि प्राप्त होती है.

चतुर्थी तिथि का शुभारंभ

पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का शुभारंभ 3 जुलाई को सुबह 11:21 बजे हुआ और इसका समापन 4 जुलाई को दोपहर 12:40 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार आज यानी शुक्रवार को यह व्रत रखा जा रहा है. इस दिन भगवान गणपति की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है.

इस दिन व्रत करने का लाभ

  1. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, संकष्टी चतुर्थी का व्रत आर्थिक परेशानियों को दूर करता है.
  2. गणेश जी की कृपा से करियर, कारोबार में सफलता दिलाता है.
  3. इस दिन व्रत करने से स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है.
  4. इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति भी संभव मानी जाती है.

आज के दिन करेंगे सरल उपाय

  • यदि आप विद्या और बुद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के दिन पीले वस्त्र धारण कर भगवान गणेश की पूजा करें और ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें. साथ ही पीले धागे को अर्पित कर उसे गुरु या माता-पिता से बंधवाना शुभ माना जाता है.
  • संतान सुख की कामना रखने वाले भक्त भगवान गणेश को फलों की माला अर्पित कर ओम उमा पुत्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद फलों को बच्चों में बांटना पुण्य कारी माना गया है.
  • विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गणपति कासिंदूर से श्रृंगार कर पीले वस्त्र, फूल और मोदक अर्पित करें. ओम विघ्नहर्त्रे नमः मंत्र का जाप करें.
  • मकान बनाने की इच्छा रखने वाले लाल फूल, लाल वस्त्र और तांबे का सिक्का अर्पित कर विशेष मंत्र का जाप करें.
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है. अपनी उम्र के अनुसार लड्डू चढ़ाकर ओम नमो भगवते लम्बोदराय मंत्र का उच्चारण करें. प्रसाद का वितरण करें.