अजय सैनी, भिवानी. स्थानीय घंटाघर बाजार स्थित वर्धमान ज्वैलर्स में हमारा अपना फाउंडेशन द्वारा संत शिरोमणि कबीर दास महाराज के 629वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महान संत कबीर दास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेन्द्र बडग़ुजर ने कबीर महाराज के विचारों को आज के समाज के लिए बेहद जरूरी बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजेन्द्र बडग़ुजर ने कबीर के संदेशों की गहराई पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कबीरदास महाराज का सामाजिक समानता, सत्य और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने समाज को किसी एक वर्ग या संप्रदाय के चश्मे से नहीं देखा, बल्कि हमें जात-पात के बंधनों से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी के मार्ग पर चलने की सीख दी। कबीर महाराज का मानना था कि सच्ची मानव सेवा में ही ईश्वर का वास है। उनके कालजयी दोहे आज भी हमें एक न्यायपूर्ण, भेदभाव-रहित और करुणामय समाज के निर्माण की ओर ले जाते हैं। फाउंडेशन की टीम और उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन बेहद सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां सभी उपस्थित सदस्यों ने कबीर महाराज के सादगी, सत्य, प्रेम और आपसी भाईचारे के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. जय सिंह, आर.पी. ओला, दीपक जैन, अशोक शर्मा, प्रमोद, दीपक सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक और फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।
- गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे 3 युवक, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
- बक्सर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस गश्ती गाड़ी को रौंदा, गैस कटर से निकालने पड़े SI
- रिश्तों का खून! मां-बाप, बहन और बहनोई ही निकले युवक के कातिल, आखिर क्यों रची हत्या की साजिश?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: भिलाई निगम ने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का दिया आदेश… महाराष्ट्र की सीमा पर पकड़ाया एक करोड़ 34 लाख का जुआ… नकली लेबल – होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर कार्रवाई…
- मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश, हिंदुओं से अच्छा दोस्त नहीं, 2027 सपा का आखरी चुनाव- दानिश अंसारी



