मोहाली। मोहाली नगर निगम में आज नए मेयर की घोषणा हो गई है। AAPके नेता और विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया। खबर है कि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया, जबकि शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
सुरक्षा के थे इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया को लेकर नगर निगम भवन में सुरक्षा और गोपनीयता के विशेष इंतजाम किए गए थे। किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए सभी पार्षदों के मोबाइल फोन गेट पर ही जमा करवाए गए और एंट्री दर्ज करने के बाद ही उन्हें सदन में प्रवेश की इजाज़त दी गई।
चुनाव के दौरान विधायक कुलवंत सिंह की अगुवाई में AAP के सभी पार्षद नगर निगम पहुंचे। इससे पहले उनके निवास पर सभी के लिए एक पार्टी का आयोजन भी किया गया था, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

26 मई को हुआ था चुनाव मोहाली नगर निगम चुनाव
26 मई को हुए थे और 29 मई को नतीजे घोषित किए गए थे। 50 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 26 वोटों की आवश्यकता थी। आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, वहीं कांग्रेस को 12, शिरोमणि अकाली दल को 4, भाजपा को 3 और 4 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी। स्थानीय विधायक का वोट मिलाकर आप के पास कुल 28 वोट थे। अमन अरोड़ा ने दी बधाई। मेयर चुने जाने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने सरबजीत समाना को मेयर की कुर्सी पर बैठाकर बधाई दी।
- नक्सल मुक्त होने के बाद मोहला-मानपुर में पहली बार हुई आईजी की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, बेहतर पुलिसिंग और नवाचारों पर हुआ मंथन, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- श्रावण में काशीवासियों के लिए अलग दर्शन मार्ग बनेगा, जल जीवन मिशन और सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम योगी के सख्त निर्देश
- रायपुर पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, धर्मांतरण पर बोले- मंदिरों का सनातन बोर्ड बने तो इस पर लगेगी रोक, ‘नो तिलक, नो एंट्री’ का किया समर्थन
- केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का दशकों पुराना मुद्दा
- पुलिस विभाग को मिलेंगे नए अधिकारी, सूबेदार और SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 8 साल बाद पूरी हुई प्रक्रिया

