सोहराब आमल, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। जिले के सभी 27 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। शिक्षक मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बूथ केंद्रों पर लाइन में लगकर वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया जा सके।
कुल 18 उम्मीदवार मैदान में
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए इस बार के एमएलसी चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। एनडीए की तरफ से जदयू ने पूर्व विधान पार्षद दिवंगत केदारनाथ पांडे के पुत्र आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज की ओर से डॉ. अफाक अहमद मैदान में हैं। अफाक अहमद मौजूदा समय में भी विधान पार्षद हैं। पिछली बार हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। राजद ने यहां से प्रो. जयराम यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ें- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं

