भुवनेश्वर/चाईबासा: झारखंड-ओडिशा सीमा से लगे घने सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ा एंटी-माओवादी अभियान शुरू किया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के इस संवेदनशील इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच फायरिंग की खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन शनिवार से लगातार जारी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ सारंडा के जंगलों में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, मिसिर बेसरा की अगुवाई में करीब 40 से अधिक माओवादी जंगल में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षा बल संदिग्ध इलाके में पहुंचे तो माओवादियों की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। हालांकि अब तक इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिसिर बेसरा झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय माओवादियों का एक बड़ा और वांछित नेता माना जाता है। उस पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित है और सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
- Dhanbad Firing: वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के भाई पर दिनदहाड़े फायरिंग, महिला समेत 3 को लगी गोली,इलाके में मचा हड़कंप
- ट्रंप के घेरे में आया ICC ! इजराइली नेताओं से पंगा लेना पड़ा भारी, अब पूरे कोर्ट पर प्रतिबंध की तैयारी
- बीजेपी दफ्तर और सोमनाथ मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- स्वास्थ्य व्यवस्था पर दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री को दी चुनौती, कहा – कोई भी अस्पताल चलने तैयार, जानिए श्यामबिहारी जायसवाल ने क्या कहा…
- आलेख: Tall Poppy Syndrome… सफलता को स्वीकार न कर पाने की मनोवैज्ञानिक प्रवृत्ति – डॉ. गार्गी पांडेय


