रेणु अग्रवाल, धार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धार में सरस्वती लोक की घोषणा की। इसी के साथ पर्यटन साहित्य में राजा भोज संस्थान बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने भोजशाला के बलिदानियों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोजशाला मंदिर पहुंचे उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन कर सभी के मंगल व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि गंगा दशमी के दिन राजा भोज की नगरी में भोजशाला में दर्शन का अवसर 750 साल बाद मिला। मां वाग्देवी की राजा भोज महाकाल शिप्रा गंगा महारानी की जयकारा किया।
सीएम ने कहा कि राजा भोज और विक्रमादित्य, हर्षवर्धन इन तीनों ने सनातन संस्कृति को बढ़ाया। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, तालाब राजभोज ने बनवाया। भोपाल के तालाब का प्रमाण है, टेक्नॉलोजी के मामले में एक हजार साल लोह स्तंभ तीन टुकड़े में हैं। अलबूरूनी ने स्तंभ के बारे में बुक में लिखा है कि स्तंभ पर जंग नहीं लगे। राजा भोज के काल के गौरव शाली अतीत हैं। जितने गुणों की बात करो राजा भोज के आसपास कोई नहीं दिखता।
भोजपुरी से बिहार का रिश्ता
सीएम ने कहा कि भोजपुरी से बिहार का रिश्ता राजा भोज की वीरता की कहावत बना। उन्होंने कहा कि राजा भोज की कहावत अपभ्रंश हैं। तेलंग और गानगे तेलब को राजाभोज ने युद्ध में हराया और कहा राजा भोज और कहा गांगेय तैलंग। राम मंदिर के लिए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग दंगे करवाते थे। सुन लो कांग्रेसियों मंदिर भी बना है और धूमधाम से बना है। प्रधानमंत्री के शासन का काम का तरीका हे ये बदलते समय का है।
देश के न्यायालय अब दूध का दूध पानी के पानी करने के लिए जाना जाता है। धार के अंदर भोजशाला का निर्णय हुआ और 750 साल का संघर्ष की जीत हुई। धार का सबसे तेज गति से विकास होगा।
भोज शोध संस्थान और भोजशाला लोक की घोषणा
सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि धार 2026 की बसंत पंचमी के बाद धार का इतिहास भी बदलने लगा। कांग्रेस ने सिर्फ राम के नाम पर लड़वाने का काम किया। साढ़े 7 सौ सालों के संघर्ष के बाद भोजशाला के निर्णय के लिए धारवासियों को शुभकामनाएं दी। धार किसी कारणों से पीछे रहा गया लेकिन आज भोजशाला में दर्शन कर धार में विकास को गति देंगे। सीएम ने भोजशाला लोक की घोषणा ओर भोज शोध संस्थान बनाने की घोषणा की। धार गंगा दशमी के पावन अवसर पर जल संरक्षण के लिए करोड़ो रुपए की लागत से अनेक काम किए जा रहे हैं। आज इतना आनंद आया है कि होली दीपावली सब मन गई है। सूर्य देवता भी अपना ताप दिखाकर खुशी दिखा रहे है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोजशाला के आंदोलन में शहीद हुए बलिदानियों के परिजनों का सम्मान किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। विभिन्न हितग्राही योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

