Sarkari Naukri 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी प्रस्तावित ड्राइवर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और 3 साल के अनुभव की शर्त के कारण 21 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे. इस नियम से कई अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ेगा, भले ही वे अन्य योग्यताएं पूरी करते हों.

ये है विस्तृत जानकारी
- कुल पद: 2,756 (2602 गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 154 अनुसूचित क्षेत्र).
- आवेदन की तिथि: 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च 2025.
- परीक्षा की तिथि: 22-23 नवंबर 2025 (संभावित).
योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास.
- हैवी वाहन चलाने का लाइसेंस और 3 साल का अनुभव.
- दृष्टि 6*6 होनी चाहिए (चश्मे के साथ या बिना).
- वाहन की मरम्मत और सड़क पर ड्राइविंग में दक्षता.
- व्यवसायिक परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के तहत ड्राइविंग कौशल का मूल्यांकन.
क्या कहा अधिकारियों ने
आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नियमों के तहत यह भर्ती निकाली गई है. हालांकि, अनुभव और लाइसेंस की शर्तों के चलते केवल 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे.
कैसे होगा चयन
- लिखित परीक्षा.
- शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का ड्राइविंग टेस्ट.
- मेरिट लिस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन.
इस नियम से नाराज हुए अभ्यर्थी
सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने सिलेबस को लेकर भी नाराजगी जताई है. कुल 120 सवालों में से राजस्थान आधारित प्रश्नों की संख्या केवल 20 है, जिससे राज्य के कई उम्मीदवार असंतुष्ट हैं.
कैसे कर सकते है आवेदन?
योग्य उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

