मनेंद्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। कभी प्रशासन की मदद कर सुर्खियों में आए सरपंच को पुलिस ने प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों पर व्हाट्सएप स्टेटस में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रदेश में बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन पर जेल भेजने का पहला बड़ा मामला है।

शिकायत और एसडीएम के ज्ञापन के बाद हुई कार्रवाई
दरअसल, समोदा निवासी जितेंद्र देशमुख की शिकायत और एसडीएम दुर्ग के ज्ञापन के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जुर्म दर्ज कर सरपंच का मोबाइल जब्त कर लिया।
अफीम कांड का खुलासा कर आए थे चर्चा में
विदित हो कि मार्च 2026 में समोदा गांव में लाखों अफीम के पौधों की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाने में अरुण गौतम की अहम भूमिका थी। उस खुलासे के बाद आठ आरोपियों पर चार्जशीट पेश हुई थी।
हालांकि, पुराने विवादों के चलते सरपंच को पहले बाउंड ओवर कराया गया था। अब दोबारा अफसरों पर विवादित टिप्पणी कर शर्तों की अवहेलना करने पर एसडीएम न्यायालय में प्रतिवेदन पेश कर उन्हें सीधे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

