बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा है। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले प्रख्यात समाजसेवी एवं नंबरदार एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश राठी नंबरदार ने विदेश में प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। ब्रिटिश संसद के ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित ग्लोबल ब्रांड एंड लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स-2026 में उन्हें प्रतिष्ठित ‘सोशल वर्कर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान सतीश राठी नंबरदार को समाज के गरीब, जरूरतमंद, बुजुर्ग और कमजोर वर्गों के लिए किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। लंबे समय से वे निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों तक भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाने के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में चल रही सामाजिक पहलों से हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, जिसकी चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुकी है।
विश्वस्तरीय इस समारोह में भारत, ब्रिटेन सहित कई देशों के राजनयिक, राजनीतिक नेता, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और नीति-निर्माता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सतीश राठी नंबरदार के जनसेवा भाव, सामाजिक समर्पण और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता की विशेष सराहना की गई। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का सम्मान है, जो बिना किसी स्वार्थ के मानव सेवा में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि सतीश राठी नंबरदार हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और बहादुरगढ़ से विधायक रहे स्वर्गीय चौधरी मांगेराम नंबरदार के सुपुत्र हैं। वे अपने पिता की जनसेवा और लोककल्याण की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इस उपलब्धि के बाद बहादुरगढ़ सहित पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।
- 1 लाख में आया Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 161 किमी
- पंजाब में जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती, शिक्षा विभाग को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश; आवेदन के लिए
- CEC दोनों आयुक्तों के फैसले को खारिज करते हुए निर्णायक फैसला दे सकते है? भारत का संविधान के अनुसार जाने पूरी बात
- एक लाख का कर्ज न चुका पाने पर महिला से दुष्कर्म, बोन मैरो टेस्ट से खुला राज
- UP में ‘जानलेवा’ सरकार! BJP सरकार के दावे खोखले, इलाज के अभाव में मजदूर ने घर पर तोड़ा दम, कागजों में कब तक विकास दौड़ेगा योगी जी?


