अनमोल मिश्रा, सतना। मध्यप्रदेश के चित्रकूट से फिल्मी स्टाइल में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले एक कार को ओवरटेक कर एक्सीडेंट कराया। इसके बाद चेन लूटकर भाग निकले। इतना ही नहीं लुटेरे पुलिस को भी चकमा देकर फरार हो गए। यह पूरी घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र के बगदरा घटिया के पास की बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सीधी से बारात लौट रहे रैपुरा निवासी प्रदीप की कार को दो संदिग्ध गाड़ियों ने ओवरटेक कर टक्कर मार दी। पीड़ित जैसे ही अपनी कार से नीचे उतरा तो जालसाजों ने उसके गले से सोने की चेन झीन ली और मौके से भाग निकले। बदमाश कार नंबर GJ 05 CN 0594 और UP 90 K 7243 पर सवार होकर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: विधायक प्रीतम लोधी का एक और वीडियो आयाः बोले- SDOP की बेचैनी कर दूंगा दूर, 10 हजार लोगों के साथ जाकर बंगले में गोबर भर दूंगा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की कोशिश की, लेकिन पुलिस वाहन को भी ओवरटेक कर भाग निकले। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बगदरा में हमेशा तैनात रहने वाली SAF उस समय मौके पर मौजूद क्यों नहीं थी। चौकी खाली होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।
इधर, पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दे दी है और पुलिस अब आरोपियों की सरगर्मी से तलाशी में जुटी हैं। लेकिन सतना के चित्रकूट में दिनदहाड़े इस फिल्मी अंदाज़ में हुई लूट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन शातिर बदमाशों को कब तक पकड़ पाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

